बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनलॉकडाउन होते ही राजस्व संग्रह और वाहनों की बिक्री में आया उछाल, जून में 2,387.09 करोड़ हुआ कर संग्रह : सुशील मोदी

अनलॉकडाउन होते ही राजस्व संग्रह और वाहनों की बिक्री में आया उछाल, जून में 2,387.09 करोड़ हुआ कर संग्रह : सुशील मोदी

Patna : कोरोना संक्रमण की वजह से लागू लॉकडाउन के बाद अनलॉकडाउन के एक महीने में कर संग्रह से लेकर वाहनों की बिक्री तक में भारी उछाल आया है। यह जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने दी है। 

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दो महीने अप्रैल और मई में जहां राज्य का अपने स्रोतों से कुल राजस्व संग्रह मात्र 1,785.33 करोड़ था, वहीं अनलॉकडाउन-1 यानी जून महीने में यह बढ़ कर 2,387.09 करोड़ हो गया। वहीं अनलॉकडाउन का असर वाहनों की बिक्री पर भी साफ दिखा है। अप्रैल और मई में जहां 14,562 वाहनों की बिक्री हुई थी वहीं लॉकडाउन हटने के बाद जून में यह बढ़ कर 96,302 हो गई। 

डिप्टी सीएम ने बताया कि अनलॉकडाउन के दौरान निर्माण सहित अन्य कारोबार शुरू होने की वजह से सामानों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। अप्रैल और मई के दो महीने में जहां ई-वे बिल के जरिए बाहर से बिहार में बिकने के लिए 13,704 करोड़ का माल आया वहीं अकेले जून में यह बढ़ कर 13,662 करोड़ हो गया। इन सामानों में मुख्य रूप से सीमेंटलोहादवावाहनकपड़े व बिजली के उपकरण आदि शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि अनलॉकडाउन के दौरान आर्थिक गतिविधियों में गति आने के कारण अप्रैल-मई में जहां वाणिज्य कर से मात्र 950.11 करोड़ तो केवल जून में 1,217.20 करोड़निबंधन से अप्रैल-मई में 64.78 करोड़ तो जून में 334.48 करोड़इसी प्रकार परिवहन से अप्रैल-मई के दो महीने में 91 करोड़ तो जून में 195 करोड़ तथा खनन से दो महीने में 113 करोड़ तो केवल जून में 89 करोड़ का संग्रह हुआ। 

वहीं विगत 3 महीने में केन्द्र से बिहार को 22,227 करोड़ रु. केन्द्रीय करों में हिस्साअनुदान व क्षतिपूर्ति के मद में प्राप्त हुआ है। केन्द्रीय करों में हिस्सा के तौर पर 13,486 करोड़ केन्द्र प्रयोजित योजनाओं के मद में 4,437.28 करोड़15 वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर आपदाशहरी व ग्रामीण निकायों के लिए 2,464.50 करोड़ व जीएसटी क्षतिपूर्ति के तौर पर 1,840.15 करोड़ मिला हैं।


Suggested News