रालोजद के कार्यकर्त्ता सम्मेलन में 14 अगस्त को शामिल होंगें उपेन्द्र कुशवाहा, तैयारियों में जुटे कार्यकर्त्ता

CHAPRA : राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा 14 अगस्त 2023 को रालोजद सारण द्वारा आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगें। रालोजद सारण द्वारा आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मलेन के तैयारी की बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक कुशवाहा ने यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि सारण की धरती पर रालोजद सारण द्वारा आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। सम्मेलन में जिला के बीसों प्रखण्ड से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्त्ता भाग लेंगें। शहर में उपेन्द्र कुशवाहा के सम्मान में दर्जनों तोरण द्वार बनाये जाएंगें। सम्मेलन की तैयारी के लिए सभी बीस प्रखण्डों एवं पंचायतों में कार्यकर्त्ताओं की बैठक की जाएगी। 

Nsmch
NIHER

सभी पंचायतों, प्रखण्डों एवं जिला मुख्यालय में फ्लैक्स बोर्ड लगाए जाएंगे। सम्मेलन के तैयारी समिति की बैठक को प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश कुशवाहा एवं शौकत अली अंसारी, प्रदेश सचिव नवल किशोर कुशवाहा, रामबाबू शर्मा, रामलगन सिंह, अवधेश सिंह, चन्दा बाबू सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, केदारनाथ सिंह, हसनैन आलम, शिवकुमार सिंह, राजकुमार राय, अशोक सिंह, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, विनय कुमार सिंह, धनेश कुमार मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, इंद्रजीत गुप्ता, प्रो० मोहन सिंह, जयकुमार सिंह, गणेश सिंह दांगी, ऋषि कुमार दांगी, नीरज कुमार, मुकेश कुमार सिंह आदि ने अपने विचार रखें।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट