बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने कुलाधिपति फागू चौहान से की मुलाकात, चतुर्थ कृषि रोड मैप की तैयारियों से कराया अवगत

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने कुलाधिपति फागू चौहान से की मुलाकात, चतुर्थ कृषि रोड मैप की तैयारियों से कराया अवगत

BHAGALPUR : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने आज कुलाधिपति-सह-राज्यपाल, बिहार फागु चौहान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय में लिये गये निर्णयों एवं चल रही गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया। 

साथ ही कुलपति ने राज्यपाल को चतुर्थ कृषि रोड मैप के लिए विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही तैयारियों से अवगत कराया। इस मौके पर कुलाधिपति द्वारा किसानों एवं छात्रों के हित में विश्वविद्यालय को तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया गया।

बताते चले की चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर डी आर सिंह को, बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर नियुक्त किया गया है। 

डॉक्टर डीआर सिंह की नियुक्ति बिहार कृषि विश्वविद्यालय में 5 वर्ष के लिए हुई है। डॉक्टर डी आर सिंह ने चंद्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर को नेक में शामिल करने के साथ-साथ तमाम ऐसे कार्य किए हैं। जिनकी सराहना विश्वविद्यालय ही नहीं देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News