बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह की कुर्सी छीने जाने से दुखी हुए विजय कुमार सिन्हा, कहा - खुद इस्तीफा देते तो नहीं होना पड़ता अपमानित

ललन सिंह की कुर्सी छीने जाने से दुखी हुए विजय कुमार सिन्हा, कहा - खुद इस्तीफा देते तो नहीं होना पड़ता अपमानित

PATNA : जदयू में ललन सिंह की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से विदाई हो चुकी है और नीतीश कुमार ने खुद पार्टी की बागडोर अपने हाथ में ले ली है। ऐसे में जदयू में हुए इस उठापटक को लेकर बिहार की राजनीति भी गरमाई हुई है। मुख्य विपक्षी दल भाजपा जदयू में इस  तरह ललन सिंह को अपमानित कर पार्टी अध्यक्ष के पद से हटाने को लेकर हैरान है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह बार बार राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित कर हटाना गलत परंपरा की शुरूआत है।

ललन सिंह के लिए हुए दुखी

विजय कुमार सिन्हा ने ललन सिंह को अध्यक्ष पद से हटाए जाने को लेकर कहा कि वो हमारे क्षेत्र के सांसद हैं, ऐसे में उन्हें पद से इस तरह से अपमानित कर हटाए जाने से दुख तो होगा ही। मैं तो यह कहूंगा कि ललन बाबू को पहले ही यह जानकारी हो गई थी कि उनकी कुर्सी जानेवाली है तो इस तरह हटाए जाने से पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसी स्थिति आने ही नहीं देनी चाहिए थी। 

लालू और नीतीश पर बोले

विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार के जदयू के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने को लेकर कहा यह कोई पहली बार नहीं है। वह पहले भी यह पद संभाल चुके हैं। लेकिन जदयू को अब फिर से खड़ा करना मुश्किल है। जहां तक इस पूरे खेल में राजद की भूमिका की बात है तो इसके सबसे बड़े खिलाड़ी लालू प्रसाद हैं, उनके इशारे पर यह पूरा खेल हुआ है।  खरमास बाद लालू बड़ा खेल खेलने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन  नीतीश कुमार पहले ही उसे भांप गए और पूरा खेल पलट दिया। आनेवाले दिनों में बिहार में बहुत कुछ होगा।


Suggested News