बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ये क्या हो रहा है बिहार में...डबल इंजन की सरकार में शराब तस्करों के आगे बेबस हो गई है पुलिस ...महिला कांस्टेबल की धंधेबाज करते रहे धुनाई... मुंह ताकती रही सुशासन की पुलिस...

ये क्या हो रहा है बिहार में...डबल इंजन की सरकार में शराब तस्करों के आगे बेबस हो गई है पुलिस ...महिला कांस्टेबल की धंधेबाज करते रहे धुनाई... मुंह ताकती रही सुशासन की पुलिस...

MOTIHARI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। बावजूद इसके राज्य में शराब तस्करों का आतंक जारी है। वहीं अब डबल इंजन की सरकार में बिहार पुलिस बेबस दिख रहे हैं। दरअसल, मामला मोतिहारी का है। जहां शराब तस्करों ने पुलिस के सामने ही महिला कंस्टेबल की पिटाई कर दी। महिला को तस्करों ने इतना पीटा की वो बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

बता दें कि, पूरा मामला ढाका थाना बैरगेनिया रोड के NW नर्सिंग होम के पास का बताया जा रहा है। पुलिस ने शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी है। जानकारी अनुसार ढाका थाना पुअनि बबन कुमार के नेतृत्व में गस्ती टीम निकली थी। गस्ती टीम बैरगेनिया रोड में NW नर्सिंग होम के पास वाहन जांच कर रही थी। तभी एक बाइक से तीन सवार होकर फुलवरिया के तरफ से आ रहे थे। उसे पुलिस ने रोकने के लिए इशारा किया। इतने में बाइक सवार दो लोग उतर कर भागने लगे। वहीं गस्ती टीम ने दौड़कर दोनों व्यक्ति को पकड़ लिया।

पकड़े गए दोनों व्यक्ति ने पुलिस पदाधिकारी व महिला कांस्टेबल के साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलौज करने लगे। इसी क्रम में तीसरा व्यक्ति बाइक लेकर भागने में सफल रहा। जांच में दोनों व्यक्ति के पास से 2.04 लीटर नेपाली शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम राज पटेल और दूसरा नीकु कुमार बताया गया।

जब्त शराब की जब्ती सूची बनाकर पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा था। इसी क्रम में जब्ती सूची पर गिरफ्तार दोनों व्यक्ति से हस्त्राक्षर कराने के क्रम में दोनो ने गाली गलौज करते हुए महिला कांस्टेबल खुशबू कुमारी का बर्दी पकड़कर खिंचते हुए बाल पकड़कर फैट मुक्का से मारकर बेहोश कर दिया गया। बेहोशी के हलात में महिला कांस्टेबल को ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं ढाका थाना में पुअनि बबन कुमार के आवेदन पर दोनों शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।घटना 29 जून की बतायी जा रही है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News