MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का भाभी के अवैध सम्बन्ध का मामला सामने आया है। उसे भाभी के साथ पत्नी ने बेड पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। हालाँकि इस बीच भैंसुर सामने आ गया और छोटू भाई की पत्नी को अपने साथ रहने के लिए कहा। लेकिन जब नहीं मानी तो भैंसुर ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामला जिले के काँटी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाभी से अवैध संबंध का शक
मिली जानकारी के मुताबिक महिला की शादी दो साल पहले हुई थी। पीड़िता ने बताया की उसका पति दुसरे राज्य में काम करता है, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पिछले एक सप्ताह से घर पर है। उसे शक था की उनका भाभी के साथ कुछ चल रहा है। महिला ने बताया की उसका पति भाभी के कमरे में गया था। जब काफी देर तक वह नही लौटे तो वह कमरे की ओर गई। वहां की भाभी और पति एक साथ बिस्तर पर है। महिला के टोकने पर पति गुस्से में आ गए। उन्होंने गाली गलौज की। कहा की मैं भाभी के साथ रहूंगा। तुम्हे जो ठीक लगे करो। जब घर में बताई तो भैसुर ने कहा की वो भाभी के साथ है, तुम मेरे साथ रहो। कोई प्राब्लम नही होगी।
भैसुर ने की पिटाई
पीड़िता ने बताया की जब उसने भैसुर का विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद भाभी ने मारपीट की। इसके बाद सब मिलकर पिटाई करने लगे। वे छोड़ने की गुहार लगाती रही। लेकिन, किसी ने भी एक नही सुनी। इसमें वह जख्मी हो गई।
साथ नहीं रहना चाहता पति
पति का कहना है की वह मेरे साथ नहीं रहना चाहता है। वह भाभी के साथ ही रहेगा। उसके घर वाले भी कुछ नही बोलते है। उनसे शिकायत करने पर भी मारपीट की जाती है। मायके तक भैसुर पहुंच गया। वहां भी मारपीट की। जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट