बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में बस की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

वैशाली में बस की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

VAISHALI : जिले के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच् 22 पर गोरौल थाना क्षेत्र के गोढियां के निकट एक महिला की सड़क पार करने के क्रम में एक यात्री बस ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे उक्त महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद आक्रोशित  लोगों ने सड़क पर शव को रख कर घण्टों सड़क जाम कर दिया। जिससे गाड़ी की लंबी लाइन लग गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्य्क्ष मनोज कुमार पुलिस बलों साथ घटना स्थल पर पहुंच लोगों को समझा बुझाने लगे। 

बताया गया है कि मृतक महिला भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोढियां चमन गांव निवासी स्वर्गीय शिवचन्द्र झा की 65 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी गोढियां हाट से सब्जी खरीद घर लौट रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक यात्री बस ने धक्का दे मारा और उक्त महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।

घटना स्थल पर सीओ ब्रजेश कुमार पाटिल , बीडीओ उदय कुमार घटना स्थल पर पहुंच सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझा एवं मुआवजे से सम्बंधित आश्वासन दिये जाने के बाद लोगों ने जाम हटाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

वैशाली से अमरेश की रिपोर्ट

Suggested News