बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यमुना एक्सप्रेस-वे पर इंट्री के लिए यह मोबाइल एप इंस्टॉल करना हुआ अनिवार्य, सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय

यमुना एक्सप्रेस-वे पर इंट्री के लिए यह मोबाइल एप इंस्टॉल करना हुआ अनिवार्य, सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय

डेस्क। मौत का एक्सप्रेस-वे बन चुकी दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है। हर दिन होनेवाले हादसों पर रोक लगाने के लिए एक्सप्रेस वे की देखभाल कर रहे प्राधिकरण ने नयी व्यवस्था की है। इस व्यवस्था में एक्सप्रेस हाइवे पर गाड़ी लाने से पहले एक मोबाइल एप इंस्टॉल करना अनिवार्य कर दिया गया है।

यमुना प्राधिकरण के अनुसार आए दिन यहां हादसे होते हैं, जिस पर रोक लगाने के लिए लंबे समय से कोशिश की जा रही है। उसी दिशा में मोबाइल 'हाईवे साथी' ऐप शुरू की गई है। अब प्राधिकरण एक्सप्रेस-वे पर आने से पहले वाहन चालकों को अपने मोबाइल फोन में 'हाईवे साथी' ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य बनाने जा रहा है। इस ऐप के जरिए कोई घटना-दुर्घटना होने पर तुरंत सहायता मिल सकेगी। इसलिए इसे जरूरी किया जा रहा है। 

अधिकारियों के मुताबिक, आगरा व ग्रेटर नोएडा में जीरो प्वॉइंट पर बूथ बनाए जाएंगे। यहां पर वाहन चालकों के मोबाइल पर इस ऐप को देखा जाएगा। ऐप डाउनलोड होने पर ही वाहन चालक को यमुना एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने दिया जाएगा। प्राधिकरण के अनुसार इस ऐप को 2017 में शुरू किया गया था, लेकिन इसे अनिवार्य नहीं किया गया था।

सबसे अधिक हादसे होते हैं इस रास्ते पर

यमुना एक्सप्रेस वे शुरुआत होने के बाद सबसे ज्यादा सड़क हादसे इसी रास्ते पर होते हैं। पिछले कई सालों में सैकड़ो बड़े हादसे यहां हो चुके हैं। जिसको लेकर कुछ माह पहले गति सीमा को घटायी गई थी। लेकिन इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ

Suggested News