बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रंगदारी नहीं देने पर युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

रंगदारी नहीं देने पर युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

Begusarai : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है। घटना गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला लाखो ओपी क्षेत्र के भैरवार पंचायत के पनसल्ला गांव की है। 

क्या है मामला-

घटना के सम्बंध में बताया गया है कि शनिवार की रात पनसल्ला गांव निवासी जयकिशन सिंह के घर कुछ बदमाश पहुंचे और गोली बारी की। वहीं उनके पुत्र मुकेश कुमार को कहा कि टैक्स नहीं दोगे तो गोली मार देंगे। 

परिजनों ने बताया कि इस बात शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की। घायल के परिजन के अनुसार गांव का ही एक युवक टैक्स मांग रहा था। मुकेश ने समझा की वह वह मजाक कर रहा है। 

लेकिन रात में धमकी देने के बाद आज सुबह जब मुकेश अपने घर पर गाय को खाना खिलाने निकला तभी बदमाश ने गोली चला दी। जान बचाकर भागने के दौरान गोली मुकेश के पांव में लग गयी।

पुलिस ने गोली लगने की बात से किया इंकार

इधर इस मामले पर ओपी अध्यक्ष अरविन्द कुमार सुमन ने गोली लगने की बात से इंकार करते हुए कहा कि युवक मारपीट के दौरान घायल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News