बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लाल साड़ी, मांग में सिंदूर कुछ ऐसी दिखी जहीर की दुल्हन सोनाक्षी, नए जोड़े का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल, जानें शादी से जुड़ी 10 खास बातें...

लाल साड़ी, मांग में सिंदूर कुछ ऐसी दिखी जहीर की दुल्हन सोनाक्षी, नए जोड़े का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल, जानें शादी से जुड़ी 10 खास बातें...

DESK: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कोर्ट मैरिज की। कोर्ट मैरिज के बाद कपल ने दादर के बैस्टियन में ग्रैंड रिसेप्शन रखा। इस रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। पिता शत्रुघ्न सिन्हा-मां पूनम सिन्हा के अलावा, सलमान खान, अनिल कपूर, काजोल, सायरा बानो जैसे दिग्गज और बड़े सितारों ने कपल को पहुंच कर आशीर्वाद दिया। सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन के लिए लाल रेशमी साड़ी को चुना, इसमें सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने सिंदूर और लाल बिंदी भी लगाई हुई थी। वहीं, जहीर व्हाइट कोट-पैंट में हैंडसम दिखे। वायरल वीडियो पर लोग कमेंट कर कपल को बधाई दे रहे हैं। 

वहीं रिसेप्शन में जहीर और सोनाक्षी राहत फतेह अली खान के सॉन्ग ‘आफरीन आफरीन’ पर रोमांटिक डांस किया। दोनों गाने के साथ लिप सिंक करते हुए भी नजर आए। नए जोड़े का यह रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। काजोल, जब जहीर इकबाल संग ढोल की धुन पर नाच रही थीं, तब सोनाक्षी सिन्हा उन्हें देखकर इमोशनल हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। वहीं अनिल कपूर ने अपने ‘मेरा नाम है लखन’ के आइकोनिक स्टाइल में सोनाक्षी सिन्हा के साथ डांस किया। सोनाक्षी अनिल के साथ डांस कर खुश दिखाई दीं।

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रजिस्टर्ड मैरिज की। वहीं शादी में दोनों की फैमिली मौजूद रही। साथ में दोनों के खास दोस्त भी शामिल रहे और सभी खुश नजर आ रहे हैं। शादी की तस्वीरें सोनाक्षी और जहीर दोनों ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फैंस उनकी तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं शादी के लिए सोनाक्षी के घर रामायण को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शादी को लेकर दोनों परिवार में उत्साह देखने को मिला।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रजिस्टर्ड 23 जून की शाम हुई। मुंबई के बांद्रा में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों के परिजनों और कुछ खास दोस्तों के बीच सोनाक्षी-जहीर ने सिविल मैरिज यानी 1954 के स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी दर्ज कराई है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के रिसेप्शन में पुराने से लेकर नए कलाकार शामिल हुए। 

Suggested News