बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू नेता नंदकिशोर कुशवाहा की माँ देवपरी देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए सीएम नीतीश और मंत्री अशोक चौधरी, तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

जदयू नेता नंदकिशोर कुशवाहा की माँ देवपरी देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए सीएम नीतीश और मंत्री अशोक चौधरी, तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

PATNA : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. अशोक कुमार चौधरी बुधवार को दुल्हिन बाजार के बड़की खडवा गांव पहुंचे। जहाँ वे जदयू के प्रदेश महासचिव व पूर्व राज्य खाद्य आयोग के सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा के मां के श्राद्धकर्म में शामिल हुए।  

मौके पर सुरक्षा की कमान सिटी एसपी वेस्ट, अनुमंडल पदाधिकारी वन प्रीतम कुमार व टू उमेश्वर प्रसाद चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी संभाल रखे थे। बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव और जदयू प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व विधायक जयवर्धन यादव ने सीएम की आगवानी की। 

श्राद्ध स्थल पर पहुंचे ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नंदकिशोर कुशवाहा की दिवंगत मां देवपरी देवी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। बाद में वृद्ध पिता दयानंद वर्मा के पांव छुकर आशीर्वाद लिया। वहीं इस मौके पर भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, पूर्व सांसद चन्देश्वर चन्द्रवंशी, पूर्व मंत्री आलोक मेहता, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Editor's Picks