Sharda Sinha Health : लोक गायिका शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य को लेकर जारी है प्रार्थना का दौर, अर्पिता ने गीत गाकर ऐसे किया कामना..

Sharda Sinha Health : लोक गायिका शारदा सिन्हा के लेकर अलग अलग जगहों पर प्रार्थना का दौर जारी है। इसी कड़ी में भागलपुर की अर्पिता ने भी गीत गाकर स्वास्थ्य की कामना की है...पढ़िए आगे

स्वास्थ्य की कामना
शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की कामना - फोटो : SOCIAL MEDIA

BHAGALPUR : भागलपुर में स्वर कोकिला लोक गायिका पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा दिल्ली के एम्स में वेंटिलेटर पर है। शारदा सिन्हा की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। पूरे देश में शारदा सिन्हा को स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना का दौर जारी है।

इसी कड़ी में भागलपुर की लोक गायिका अर्पिता चौधरी अपने गीतों के माध्यम से शारदा सिन्हा को जल्द स्वस्थ होने की कामना छठी मैया से कर रही है। अर्पिता कह रही है छठी मैया अपनी कृपा बरसाओ। स्वर कोकिला को जल्द स्वस्थ कर दो ताकि फिर से छठ की नई गीत का गायन हो सके। क्योंकि छठ और शारदा सिन्हा के गीत का एक दूसरे से अन्योन्याश्रय संबंध है।

बताते चलें की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने बताया कि इस बार उनकी मां की स्थिति काफी गंभीर है। अंशुमान ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया है की मां वेंटिलेटर पर है और एक गंभीर लड़ाई से जूझ रही है। 

Nsmch
NIHER

अंशुमान ने लोगों से प्रार्थना करने की अपील की। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने कहा है कि अचानक उनकी स्थिति बिगड़ गई है और वह उन्हें खतरे से बाहर लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही अंशुमान ने अपने फैंस से आग्रह किया है कि वह उनकी मां की सेहत को लेकर गलत खबरें ना फैलाएं ताकि उन्हें इस कठिन समय में सही समर्थन मिल सके।

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट