बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में अलग-अलग घटनाओं में 5 की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नवादा में अलग-अलग घटनाओं में 5 की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Nawada : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग समेत 5 की मौत हो गई है। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

पहली घटना जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के कटुकुरी गांव में हुई। जहां इंद्रदेव यादव की पुत्री शिव रानी कुमारी की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह बकरी चराने गई थी उसी दौरान यह घटना हुई। 

वही दूसरी घटना जिले के नदियां थाना क्षेत्र के हिरण बीघा गांव से सामने आई है। जहां  नदी में स्नान करने के दौरान एक बालक का मौत हो गई। बताया जाता है कि बेरिया गांव निवासी सतीश कुमार का पुत्र अंकित कुमार नदी में स्नान करने गया था। उसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। बच्चे की अभीतक लाश बरामद नहीं हुई है। गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश जारी है।  

तीसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के बुधौली गांव में हुई है। जहां करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पकरीबरामा थाना क्षेत्र के धेवाध  गांव निवासी तुलसी रविदास के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और वह बुधौल गांव में किराया के मकान में रहता था। आज वह शौच करने के लिए जा रहा था उसी दौरान हाईटेंशन तार के चपेट में आने से मौत हो गई।

जबकि चौथी और पांचवी घटना जिले के नरहट थाना क्षेत्र और अकबरपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है। नरहट थाना क्षेत्र  के अकरी गांव के निवासी 55 वर्षीय नन्दू चौधरी की मौत आहार में डूबने से  हो गई है। वही इधर अकबरपुर थाना क्षेत्र के खेत में गए थे उसी दौरान खेत में गिरने से 22 वर्षीय युवक देवरा गांव के निवासी राम रंजन राम की मौत हो गई।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है। वहीं घटना के बाद  मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News