बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में कई बीघा खेत में लगी भीषण आग, लाखों की फसल जलकर हुई राख

भागलपुर में कई बीघा खेत में लगी भीषण आग, लाखों की फसल जलकर हुई राख

BHAGALPUR : भागलपुर में आज लगातार आगजनी की दूसरी घटना सामने आई है। पहली घटना रानी दियारा में और लगातार दूसरी घटना कुरपत से आई है। जहां खेत में आग लगने से कई बीघा फसल का नुकसान हुआ है। वही एक तरफ जहां आगजनी की घटना से बचने के लिए प्रशासन कई दिशा निर्देश देते दिखते हैं। वही यह घटना थमने का नाम नहीं ले रहा।

जैसे-जैसे तपती गर्मी बढ़ती जाती है। आगजनी की घटना में बढ़ोतरी हो जाती है। हर दिन कभी खाना बनाने के दौरान तो कभी शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आती है। इस बावत आज भागलपुर सबौर प्रखंड के बिहार में कई बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता। तब तक कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी।

इसके बाद दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। वही पीड़ित किसानों ने जमकर प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन भी किया। पूछे जाने पर उन्होंने बताया की अगर दमकल की टीम सही समय पर आ जाती तो शायद हम लोगों का फसल कितना नुकसान नहीं होता। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News