बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में कई बीघा खेत में लगी भीषण आग, लाखों की फसल जलकर हुई राख, दमकल की 5 गाड़ियों ने मिलकर आग पर पाया काबू

मुंगेर में कई बीघा खेत में लगी भीषण आग, लाखों की फसल जलकर हुई राख, दमकल की 5 गाड़ियों ने मिलकर आग पर पाया काबू

MUNGER : मौसम के बदलते ही जिले में अगलगी की घटना में इजाफा हुआ है। ताजा मामला में मुंगेर जिला अंतर्गत धरहरा प्रखंड के सिंघिया जानी बहियार की है। जहाँ खेतों में लगी गेहूं की लहलहाती फसल में एका एक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप लेते हुए कई बीघा के फसल को आग ने अपने चपेट में ले लिया। 

वहीं जब आगलगी की सूचना ग्रामीणों और किसानों को मिली। तब तक आग ने कई किसानों के अरमान पर पानी फेर दिया था। आग की सूचना के बाद कई थानों की पुलिस और अग्निशमन विभाग की छोटी बड़ी पांच गाड़ी मौके पर पहुंच आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। वहीं सूचना के अनुसार लगभग 15 किसानों के फसलों के इस आगलगी में क्षति हुई है। 

मौके पर पहुंचे किसानों का रो रोकर बुरा हाल था। अब जिला प्रशासन के द्वारा किसानों के फसलों की क्षति का आकलन किया जा रहा है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय गोताखोर ने बताया की जब वह बहियार के पास थे तो धुंआ उठते देखा। जिसके बाद पता चला की खेत आग लगा हुआ है। जिसके बाद जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचना दिया गया। उसके बाद अग्निशमन विभाग के गाड़ी और लोगों ने आग पर काबू पाया।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News