बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया के रामशिला पहाड़ पर असामाजिक तत्वों ने लगायी आग, पेड़ पौधों के साथ जीव जंतुओं को नुकसान की आशंका

गया के रामशिला पहाड़ पर असामाजिक तत्वों ने लगायी आग, पेड़ पौधों के साथ जीव जंतुओं को नुकसान की आशंका

GAYA : गया शहर के रामशिला पहाड़ पर असामाजिक तत्वों ने जंगल में आग लगा दिया। जिससे पिछले 2 घंटे से आग लगा हुआ है। जैसे जैसे शाम से रात हो रहा है, आग बढ़ता ही जा रहा है। जिससे कई पौधे जलकर नष्ट हो गए। पौधा रोपण के बाद धीरे धीरे जंगल घना हो रहा है।

लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा हमेशा ऐसा हरकत किया जाता हैं। जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर काम कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता विशाल भूषण रिशु का कहना है की हर साल शिवरात्रि के बाद रामशिला पहाड़ों पर आग लगाने का खेल शुरू हो जाता हैं। 

जिसके कारण छोटे-छोटे पौधे जलकर नष्ट हो रहे हैं। जंगल में आग लगी होने के बावजूद वन विभाग मौन बैठा हुआ है। इसके बावजूद भी आग लगाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। वैसे में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। 

बता दें की जंगल में आग लगाने के कारण इसका असर पर्यावरण पर सीधा पड़ रहा है। यहां तक कि कई छोटी-छोटी जीव जंतु का आशियाना भी जल कर भस्म हो जाएगा। गया वन प्रशासन को इस पर संज्ञान लेकर करवाई करना चाहिए। 

अभिजित की रिपोर्ट 

Suggested News