बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : चंवर में डूबने से दादा-पोता की मौत, घर में मचा कोहराम

बड़ी खबर : चंवर में डूबने से दादा-पोता की मौत, घर में मचा कोहराम

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां चंवर में डूबने से दादा-पोता की मौत हो गई है। घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले हरसिद्धि थाना के चनरहिया पंचायत के खोड़ीपाकड गांव में दादा-पोता अपने खेत में लगे धान की फसल को देखने जा रहे थे। उसी दौरान पानी भरे चंवर में दोनो गिर पड़े और दोनो की डूबने से मौत हो गई। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंच दोनो की लाश को चंवर से निकाला। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी। 

घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस, बीडीओ और मुखिया मौके पर पहुंच मामले की जांच की।  

घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट


Suggested News