बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय DM पर लगा सिविलसर्जन को जलील करने का आरोप,जिलाधिकारी बोले-हमारा मकसद सिर्फ काम

बेगूसराय DM पर लगा सिविलसर्जन को जलील करने का आरोप,जिलाधिकारी बोले-हमारा मकसद सिर्फ काम

BEGUSARAI: बेगूसराय में जिलाधिकारी के व्यवहार को लेकर चिकित्सकों ने मोर्चा खोल दिया है।बिहार राज्य चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष ने डीएम को सलाह दी है कि आप सिविलसर्जन एवं अन्य चिकित्सकों के साथ सही बर्ताव करिए।उन्होंने डीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि कल की मीटिंग में डीएम ने सिविल सर्जन और अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों को अपमानित और जलील किया है।

डीएम पर गंभीर आरोप

संघ के जिलाध्यक्ष हरेराम कुमार ने मीडिया के समक्ष के आरोप लगाते हुए कहा कि सिविलसर्जन का पद डीएम के बराबरी वाला होता है।लेकिन जिले के डीएम बीडीओ एवं अन्य चिकित्सकों के सामने सिविलसर्जन को जलील किया है जो पूरी तरह से गलत है।उन्होंने सलाह दी की जिलाधिकारी अपने व्यवहार में सुधार लायें।इस तरह से जलील करने से डॉक्टरों का मनोबल गिरता है।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की इस लड़ाई में अगर सहयोग नहीं मिलेगा तो फिर काम कैसे होगा?

डीएम बोले-नहीं किया किसी को जलील

वहीं बेगूसराय डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने सिविलसर्जन को जलील करने की बात को खारिज किया है।उन्होंने कहा कि किसी पदाधिकारी को जलील करने या दुर्व्यवहार की बात पूरी तरह से गलत है।डीएम ने कहा कि सभी डॉक्टर अच्छे काम कर रहे हैं।कहीं कुछ कमी या लापरवाही होती है तो सीधे कार्रवाई नहीं होती। इसके लिए थोड़ा हार्ड बनना पड़ता है ताकि सुधार हो जाए।हमारी मंशा किसी को परेशान करने की नहीं है बल्कि मकसद है कि इस विपदा की घड़ी में सभी के सहयोग से काम करें।

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट




Suggested News