बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने देश में कई महीने से चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में 20 पृष्ठ का बुकलेट जारी किया नाम रखा “खेती का खून,तीन काले कानून”

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने देश में कई महीने से चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में 20 पृष्ठ का बुकलेट जारी किया नाम रखा “खेती का खून,तीन काले कानून”

डेस्क... भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने देश में कई महीने से चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में 20 पृष्ठ का बुकलेट " खेती खून का तीन काले कानून " जारी किया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मो सरवर खान, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, सुनिल राम, सुरेन्द्र मांझी आदि ने कहा कि कल देश के साहसी, सजग, इमानदार, लोकप्रिय, जनप्रिय, नेता श्री राहुल गांधी जी ने इस बुकलेट को जारी करते हुए कहा कि देश के 62% किसान लगातार अपने जायज मांग को लेकर इस कड़ाके कि ठंड में आंदोलन कर रहे है, 

परंतु मोदी सरकार उनकी बातों को सुनने के बजाय, एन - केन प्रकार आंदोलन को कुचलने एवम् खत्म करने को आमदा है. नेताओं ने कहा को इस बुकलेट के 20 पृष्ठ में आंदाताओ की देश में भूमिका, उनकी जायज मांग, एवम् क्यों तीनों काले कानून को खत्म करने के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया है, जिसे पढ़ कर कोई भी देशवासी किसानों के आंदोलन को समझ सकती है. 


Suggested News