बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, कई लोगों की मौत की आशंका

बड़ी खबर : अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, कई लोगों की मौत की आशंका

Desk. बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है। यहां बादल फटने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि बादल अमरनाथ गुफा के पास ही फटा है। इसमें 13 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। इसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। अभी कोई संख्या सामने नहीं आई है। वहीं घटना के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। वहीं बिगड़ते मौसम को देखते हुए आमरनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गयी है।

वहीं बादल फटने के बाद सैलाब टैंटों के बीच से बहने लगा था, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच हाहाकार मच गया। इसकी चपेट में कई लोग आ गए थे। राहत और बचाव कार्य में जुटीं टीमें वहां देख रही हैं कि कुछ लोग बह तो नहीं गए। जानकारी के मुताबिक, यहां बालटाल का रास्ते पर भी आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीम लगाई थी। वहां मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

गृह मंत्री ने ली जानकारी ली

वहीं हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की। उन्होंने ट्वीट किया, 'बाबा अमरनाथ जी की गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ के संबंध में मैंने LG मनोज सिन्हा जी से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूं।' 


Suggested News