बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : कोरोना स्क्रीनिंग करने गई एएनएम और आंगनवाड़ी सेविका से जदयू नेता ने की बदसलूकी, पुलिस ने हिरासत में लिया

बड़ी खबर : कोरोना स्क्रीनिंग करने गई एएनएम और आंगनवाड़ी सेविका से जदयू नेता ने की बदसलूकी, पुलिस ने हिरासत में लिया

NALANDA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक जदयू नेता को एएनएम और सेविका के साथ बदसलूकी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तार जदयू नेता जिले के सिलाव मंडल नगर अध्यक्ष बताए जा रहे है। 

दरअसल जिले में कोरोना के बढ़ते मामले के बाद राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के प्रभावित क्षेत्रों में हर घर की स्क्रिनिग कराई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि इसी कड़ी में आज सिलाव में एएनएम और आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा घर-घर जाकर कोरोना की स्क्रीनिंग की जा रही थी। उसी दौरान जदयू के मंडल नगर अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी द्वारा पहले तो एएनएम और आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बदसलूकी की गई। किसी तरह से ये महिलाएं भागकर एक घर में छुप गई। 

बताया जा रहा कि नेता ने इनलोगों को घर के अंदर से भी जबरन निकालना चाहा। जिसके आंगनबाड़ी की सेविका ने सिलाव सीडीपीओ को फोन पर इस घटना की सूचना दी। 

घटना की सूचना मिलते ही सीडीपीओ सिलाव थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंची। जहां  जदयू नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं सीडीपीओ की मौजूदगी में स्क्रिनिग का काम शुरू कराया।  

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News