बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पति पत्नी के रिश्ते के बीच तीसरे की हुई इंट्री, फिर थाने में हुआ जमकर बवाल

BIHAR NEWS : पति पत्नी के रिश्ते के बीच तीसरे की हुई इंट्री, फिर थाने में हुआ जमकर बवाल

AURANGABAD NEWS :  जिले के रफीगंज थाने में पति पत्मी और वो की कहानी सामने आई है। जिसे सुलझाने को लेकर पुलिस कर्मियों को भी घंटों माथा पच्ची करनी पड़ी। इस दौरान दंपती और वो के बीच जमकर बवाल हुआ।

मामले में बताया गया कि गुरारू थाना के बैकठकुण्ड निवासी भगवान प्रसाद के पुत्र यमुना प्रसाद का विवाह गया ज़िला अंतगर्त गुरारू थाना के बैकठकुण्ड निवासी आनन्दी पासवान की पुत्री गुड़िया कुमारी से दो वर्ष पूर्व बड़ी धूमधाम से हुई थी। मगर इस बीच आशिक मंटु दोनो के गृहस्थ जीवन मे आंधी की तरह आया और अपनी प्रेमिका गुड़िया को लेकर फरार हो गया।  पति यमुना प्रसाद ने बताया कि विवाह के बाद पत्नी पड़ोस के ही युवक मंटू कुमार के साथ प्रेम प्रसंग के जाल में फंस गई, इसकी सूचना मंटु के परिवार तथा पत्नी गुड़िया के परिवार वालों को दिया लेकिन पत्नी मेरे साथ रहने को तैयार नहीं है। 

महिला ने कहा नशेड़ी पति के साथ नहीं रहना चाहती

दो दिन पूर्व दोनों गांव से फरार हो गए।  पुलिस के सहयोग से दोनों को थाना लाया गया। प्रेमी मंटू कुमार ने बताया की हमलोगों के बीच दो वर्षों से प्रेम प्रसंग है। और  हम दोनों एक ही साथ गुड़िया के घर पर रह रहे थे। इधर गुड़िया ने बताई की मैं अपने पति यमुना प्रसाद के साथ नहीं रहना चाहती हूं क्योंकि मेरा पति नशा करता है और मेरे साथ मारपीट भी करता है इसलिए उसे छोड़ कर अपने प्रेमी मंटू के साथ ही रहूंगी।


Suggested News