बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में बाइक सवार बदमाशों ने मवेशी व्यापारियों से लूटे 3.50 लाख रूपये, विरोध करने पर गोली मारकर किया जख्मी

बांका में बाइक सवार बदमाशों ने मवेशी व्यापारियों से लूटे 3.50 लाख रूपये, विरोध करने पर गोली मारकर किया जख्मी

BANKA : बांका में सीकानपुर मोड़ के पास गोली मारकर दो बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने दो मवेशी व्यापारियों से करीब 3.50 लाख रुपया लूट लिया। दोनों व्यापारी एक पिकअप से धोरैया मवेशी हाट से 9 मवेशी लेकर घर जा रहे थे। घटना के बाद एसडीपीओ  बिपिन बिहारी एवं स्थानीय पुलिस और साइबर सेल की पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। चारों बदमाश हथियार लहराते हुए भागने में सफल रहे। घटना गुरुवार संध्या की है। गोली लगने के बाद मवेशी व्यापारी मुनीलाल यादव और गुंजन यादव को गंभीर अवस्था में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार बांका के महाराजगंज लैता गांव निवासी  गुंजन यादव दो पिकअप से चार मवेशी एवं मुनीलाल यादव दो पिकअप से पांच मवेशी लोड करके धोरैया थाना क्षेत्र स्थित मवेशी हाट बेचने के लिए गया था। इस दौरान उक्त जगह पर बाइक सवार चार बदमाशों ने दोनों व्यापारियों के जांघ में तीन गोली मारकर पॉकेट में रखें करीब 3.50 लाख दोनों व्यापारियों से छीन कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

घटना की सूचना के बाद एएसआई राकेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से जख्मी दोनों व्यापारियों को आनन-फानन में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा दोनों व्यापारियों का इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया।

इसके बाद सूचना पर एसडीपीओ विपिन बिहारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घटना के बाद पुलिस लगातार पूछताछ कर सघन छापेमारी कर रही है।थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपी को किसी भी सूरत में बक्शा नही जायेगा।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News