बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

BREAKING: सीएम नीतीश ने इन जिलों में नदियों के बढ़ते जलस्तर का किया हवाई सर्वेक्षण, अब अधिकारियों को देंगे खास निर्देश

BREAKING: सीएम नीतीश ने इन जिलों में नदियों के बढ़ते जलस्तर का किया हवाई सर्वेक्षण, अब अधिकारियों को देंगे खास निर्देश

PATNA: बिहार में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वहीं बाढ़ के खतरे को लेकर बिहार सरकार एक्शन में है। सीएम नीतीश सोमवार को बाढ़ से निपटारे की तैयारी के लिए हवाई सर्वेक्षण किया है। सीएम नीतीश अपने खास मंत्री विजय चौधरी के साथ पश्चिम चंपारण,पूर्वी चंपारण एवं गोपालगंज जिलों में नदियों के बढ़ते जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण किया।

 

सीएम नीतीश हवाई सर्वेक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ इस मामले को लेकर बैठक करेंगे। साथ ही अधिकारियों को बड़े आदेश भी दे सकते हैं। बिहार सरकार बाढ़ के खतरे को देखते हुए उसके निपटारे के लिए तैयारी में जुटी हुई है। सीएम नीतीश ने आज बाढ़ के खतरे वाले इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंडक समेत अन्य नदियों के बढ़ते जलस्तर के साथ ही कटाव एवं अन्य हालातों का भी जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री वाल्मीकि नगर में गंडक बराज, बगहा में कैलाश नगर, शास्त्री नगर समेत कटाव क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं। बता दें कि जल संसाधन विभाग के अनुसार उत्तर बिहार की प्रमुख नदियां उफान पर हैं। गंडक, कोसी, बागमती, कमला बलान और महानंदा नदी कुछ जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 

गंडक बराज से 4.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है, जिससे पश्चिम चंपारण जिले के दियारा क्षेत्र के गांव जलमग्न हो गए हैं। बगहा शहर के भी कुछ इलाकों में नदी का पानी पहुंचा है। यही हालात, सुपौल जिले में कोसी तटबंध पर बसे गांवों का भी है। लोगों के घरों तक दो-दो फीट पानी पहुंच गया है। पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मधेपुरा और सहरसा जिले में भी बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। वहीं सर्वेक्षण के साथ सीएम नीतीश इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश भी देंगे।

Editor's Picks