बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा, कोलकाता जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी में भीषण टक्कर, कई लोग के घायल होने की आशंका

BREAKING: पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा, कोलकाता जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी में भीषण टक्कर, कई लोग के घायल होने की आशंका

DESK: पश्चिम बंगाल के दर्जिलिंग में बड़ा रेल हादसा हुआ है। दार्जिलिंग जिले में मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।  दरअसल, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में अगरतला-सियालदाह कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) से एक मालगाड़ी की टक्कर में कई लोग घायल हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और बचाव अभियान जारी है। 

जानकारी अनुसार ट्रेन पटरी पर खड़ी थी वहीं पीछे से आ रही मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस मे जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कंचनजंगा एक्सप्रेस की कई बोगियां पलट गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं 4 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं कंचनजंगा एक्सप्रेस की तीन बोगियां क्षतिग्रस्त हो गई है।  

इस हदासा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अभी-अभी दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। विस्तृत जानकारी का इंतजार है, खबर है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई है। बचाव, चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस और आपदा दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।" हेल्प लाइन नंबर, 033-235-08-794, 033-238-33-326..



Suggested News