बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

1 फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट, 31 जनवरी से 13 फरवरी तक संसद का बजट सत्र

1 फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट, 31 जनवरी से 13 फरवरी तक संसद का बजट सत्र

NEW DELHI : संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा और वित्त मंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगे। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। आधिकारिक ऐलान बाद में किया जाएगा। कैबिनेट कमिटी और पॉलिटिकल अफेयर्स  कमेटी ने बैठक में बजट सेशन की तारीख तय की। यह इस लोकसभा का आखिरी संसद सत्र हो सकता है क्योंकि अप्रैल-मई में आम चुनाव कराए जा सकते हैं। 

अंतरिम बजट पूरे साल के बजट की तरह ही होता है जिसमें उस वर्ष के सभी खर्चों का ब्योरा पेश किया जाता है। यह बजट सरकार के लिए इस लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनाव से पहले कुछ लोकप्रिय घोषणाएं की जा सकती हैं। हालांकि चुनाव के साल में अंतरिम बजट में सीमित समय के लिए जरूरी सरकारी खर्च की अनुमति होती है और इसके बाद नई सरकार पूरा बजट पेश करती है। 

चर्चा है कि इस बार मोदी सरकार मिडिल क्लास को राहत देते हुए आयकर छूट की सीमा बढ़ा सकती है। आयकर में छूट के लिए निवेश की सीमा भी बढ़ाई जा सकती है।चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार आम जनता के लिए और भी घोषणाएं कर सकती है।

Suggested News