बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के इन 11 लोकसभा क्षेत्रों में चिराग ने की पार्टी की बड़ी तैयारी, पार्टी प्रभारियों की नियुक्ति की, देंखे पूरी लिस्ट

बिहार के इन 11 लोकसभा क्षेत्रों में चिराग ने की पार्टी की बड़ी तैयारी, पार्टी प्रभारियों की नियुक्ति की, देंखे पूरी लिस्ट

PATNA : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने अपनी पार्टी लोजपा-रामविलास को मजबूती देने का काम शुरू कर दिया है। इस कड़ी में उन्होंने आज बिहार के 11  पार्टी प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिसमें उनके संसदीय क्षेत्र जमुई से अमरनाथ सिंह को पार्टी प्रभारी बनाया गया है। वहीं हाजीपुर की जिम्मेदारी अमविंद कुमार सिंह को सौंपी गई है। 

इसके अलावा समस्तीपुर, खगड़िया, वैशाली, नवादा, गोपालगंज, सीतामढ़ी, वाल्मिकीनगर, बेगूसराय, जहानाबाद के लिए भी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।   उक्त आशय की जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने दी। बता दें कि लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान एनडीए के साथ हैं और उन्होंने पार्टी के लिए छह सीटों की मांग की है।                                                      

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने 11 प्रभारियों  को किया नियुक्त           

हाजीपुर -अरविंद कुमार सिंह, जमुई  -अमरनाथ सिंह, खगड़िया -सुरेश भगत, समस्तीपुर- मिथिलेश निषाद, वैशाली - राकेश कुमार सिंह, नवादा  - अभय कुमार सिंह, गोपालगंज - परशुराम पासवान, सीतामढ़ी -डॉ शाहनवाज अहमद कैफी, बाल्मीकिनगर - सुरेंद्र विवेक, बेगूसराय - इंदु कश्यप, जहानाबाद-  रामाश्रय शर्मा                                                           

Suggested News