बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चौधरी चरण सिंह, पी०वी० नरसिम्हा राव और एम०एस० स्वामीनाथन को भारत रत्न मिलने पर सीएम नीतीश ने जताई प्रसन्नता, केंद्र के फैसले का किया स्वागत

चौधरी चरण सिंह, पी०वी० नरसिम्हा राव और एम०एस० स्वामीनाथन को भारत रत्न मिलने पर सीएम नीतीश ने जताई प्रसन्नता, केंद्र के फैसले का किया स्वागत

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्व० पी०वी० नरसिम्हा राव एवं प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक स्व० एम०एस० स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' दिए जाने की केन्द्र सरकार की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह समाजवादी आन्दोलन के बड़े नेताओं में से एक थे। वे किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिये हमेशा समर्पित रहे।

वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व० स्व० पी०वी० नरसिम्हा राव का देश की प्रगति में अमूल्य योगदान रहा है। स्व० पी०वी० नरसिम्हा राव ने देश की समृद्धि और विकास के लिये आर्थिक सुधारों की नींव रखी जिससे भारत की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व० डॉ० एम०एस० स्वामीनाथन को भारत के हरित क्रांति का पिता भी कहा जाता है, वे महान कृषि वैज्ञानिक थे। उन्होंने कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किये, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है।

वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि, " धन्यवाद मोदी जी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह, स्व० पी वी नरसिम्हा राव जी एवं स्व० एम एस स्वामीनाथन जी “भारत रत्न” से सम्मानित करने के लिए। उन्होंने पीएम मोदी के नतृत्व में केंद्र सरकार को भी आभार और धन्यवाद दिया। वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि, देश के पूर्व माननीय प्रधानमंत्री और किसानों के सच्चे हितैषी चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा सुखद और आनंददायी है। यह सम्मान देश के लाखों अन्नदाता किसानों के अधिकार और कल्याण के लिए आजीवन उनके अतुलनीय योगदान को अविस्मरणीय बनाएगा। उनका संपूर्ण जीवन लोकतंत्र को मजबूत करने वाला था। साथ ही पूर्व पीएम पीवी नरसिन्हा राव और डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने पर बधाई दी। 

Suggested News