बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में कोचिंग संचालक को गोली मारकर किया घायल, अस्पताल में इलाजरत

नवादा में कोचिंग संचालक को गोली मारकर किया घायल, अस्पताल में इलाजरत

नवादा. अपराधियों ने भाभा कोचिंग सेंटर के संचालक रौशन कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोग खून से लथपथ स्थिति में सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार व चिकित्सक डॉ शत्रुधन प्रसाद ने प्राथमकि उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

गोलीकांड की सूचना पर थानाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं घायल कोचिंग संचालक रौशन कुमार से आवश्यक पूछताछ कर पुलिस गोली चलाने वाले व्यक्ति की तलाश जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोचिंग संचालक पर उसी कोचिंग में पढ़ने वाले एक छात्र ने गोली चला दी। इससे कोचिंग संचालक को दाहिना हाथ की बांह में गोली लगी है।

कोचिंग संचालक के द्वारा अब तक नहीं बताया गया है। बताया जाता है कि रोशन कुमार के द्वारा शुक्रवार को ही नया कोचिंग का उद्घाटन किया गया था। उसी दौरान एक युवक ने रोशन पर आकर गोली चला दी है। इसके बाद इलाका में हड़कंप मच गया। सभी लोग भागना शुरू कर दिये। रोशन ने कहा कि गोली मुझ पर क्यों चलायी, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस सूत्रों के द्वारा जानकारी दी गई है कि दो कोचिंग संचालकों में आपस में पूर्व से विवाद चल रहा था। उसी दौरान रोशन ने नया कोचिंग खोला है। इसी दौरान रोशन पर गोली चलायी गयी है। सभी एंगल पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि युवक को गोली मारी गई है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Suggested News