बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मनेर में सोन नदी में दो नावों की टक्कर, हादसे में एक नाव के सभी मजदूर लापता, मचा हड़कंप

मनेर में सोन नदी में दो नावों की टक्कर,  हादसे में एक नाव के सभी मजदूर लापता, मचा हड़कंप

PATNA : बालू खनन प्रतिबंध के बावजूद भी मनेर और बिहटा इलाके में अवैध बालू खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। घटना है मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर दियारा सोन नदी घाट की। रविवार की अहले सुबह दो नावों की टक्कर आमने सामने हो गई। जिसमें एक नाव गोता खाकर सोन नदी में मजदूरों के साथ डूब गई। हालांकि इस घटना में बालू लदी नाव बच गयी। वहीं डूबे नाव पर करीब एक दर्जन मजदूर सवार थे। जोकि सोन नदी में डूबकर लापता हो गए है। 

प्रशासन को खबर नहीं

ग्रामीणों के अनुसार लापता मजदूर सारण जिले के छपरा के बताए जा रहे है। इधर अबतक स्थानीय पुलिस प्रशासन घटना को लेकर अंजान है। बता दें कि मनेर थाना क्षेत्र के सुअर मरवा, पतीला, चौरासी और बिहटा इलाके में नाविकों के द्वारा अवैध बालू प्रतिबन्ध के बावजूद की जा रही है। जिसके बाद भी प्रशासन इसपर गंभीरता नही दिखा रही है। जिसके कारण आए दिन नाव दुर्घटना हो रही है। 30 दिसंबर को महावीर टोला घाट के पास बालू लगी एक नाव डूब गई थी। जिसमें अब तक 6 मजदूर ब्रह्मचारी गांव के रहने वाले लापता है।

Suggested News