बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CSP संचालक ही निकला बड़ा ठग, एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों से अंगूठा लगाकर हड़प लिए 10 लाख, थाना ने भी झाड़ लिया पल्ला

CSP संचालक ही निकला बड़ा ठग, एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों से अंगूठा लगाकर हड़प लिए 10 लाख, थाना ने भी झाड़ लिया पल्ला

BETTIAH: पश्चिम चम्पारण के लौरिया थाना क्षेत्र के सीएसपी संचालक पर दस लाख से अधिक रुपए गबन करने का खाताधारकों ने आरोप लगाया है। मामला लौरिया प्रखंड के मठिया गांव में संचालित सीएसपी का है। जहां लौरिया थाने में संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

वहीं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा है कि यदि एक माह के भीतर हमलोगों के पैसे वापस नही होते हैं, तो हम सभी खाताधारक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मठिया शाखा लौरिया के समक्ष आंदोलन करेंगे। अब एक दर्जन से अधिक ग्रामीण आलाधिकारियों के सामने न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मठिया पंचायत के मठिया गांव में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा मठिया के सीएसपी संचालक मधुरेन्द्र ठाकुर पर एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने दस लाख रुपए से अधिक पैसा निकालने का लगाया आरोप है। इधर ग्रामीण भीम यादव, चंचल यादव, मोमीना खातुन, कृष्ण मुरारी, शाहिना खातून, उर्मिला देवी, मुन्नी देवी, पूनम देवी, सरोज देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि मठिया गांव में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा का सीएसपी संचालक मधुरेन्दर ठाकुर डेढ़ साल से इस गबन को अंजाम दे रहा है। मठिया गांव में सीएसपी संचालक मधुरेन्दर ने लगभग डेढ़ साल पहले हम सभी ग्रामीणों के खाते से अंगूठा लगाकर पैसे का निकासी कर लिया। जब भी खाताधारक पैसे की मांग करते हैं, तो वह आश्वासन देकर दरवाजे से लौटा देता है। हमलोग जब दौड़ते दौड़ते थक गए और पैसे नहीं मिलने पर लौरिया थाने मे सीएसपी संचालक मधुरेन्दर ठाकुर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पर अबतक हमलोगो को न्याय नहीं मिल सका है। 

वही ग्रामीणों ने सीएसपी संचालक मधुरेन्दर ठाकुर का प्रशाशन से मिलीभगत होने का भी आरोप लगाया है। ऐसा वह इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद स्थानीय प्रशाशन हाथ पर हाथ रखकर अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने दोषी पर कार्रवाई तथा पैसे वापस दिलाने हेतु जिला के वरीय पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Suggested News