बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में शव हुआ बरामद, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में शव हुआ बरामद, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

HAJIPUR: बिहार के हाजीपुर में विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना जिले के सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बोअरीया गांव का है। जहां एक कमरे से नवविवाहिता का शव बरामद हुआ है। वहीं शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। फलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।  

दरअसल, सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बोअरीया गांव में एक कमरे में नवविवाहिता का शव मिलने से कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी सराय थाना की पुलिस पदाधिकारी को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सराय थाना पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

मृतक के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि दहेज में रुपया नहीं देने के कारण मृतक के सास और पति ने मिलकर हत्या कर दिया। और घटना के बाद घर बंद करके सभी फरार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कमल किशोर की पत्नी नेहा कुमारी बताई गई है। 

मृतक के भाई ने बताया कि 2023 में अपनी बहन की शादी बोअरीया गांव निवासी कमल किशोर के साथ किया था। शादी के बाद से ही उसकी सास और पति मिलकर प्रताड़ित किया करता था मारपीट करता था। रुपया के कारण हमारी बहन की हत्या उक्त लोगों ने मिलकर कर दिया है। घटना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

हाजीपुर से ऋषभ की रिपोर्ट

Suggested News