बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हरियाणा और महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव का EC ने किया ऐलान, 21 अक्टूबर को डाले जायेंगे वोट, 24 को होगी वोटो की गिनती

हरियाणा और महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव का EC ने किया ऐलान, 21 अक्टूबर को डाले जायेंगे वोट, 24 को होगी वोटो की गिनती

NEWS4NATION DESK : चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। इन दोनों राज्यों में एक ही दिन 21 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे। 

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का 5 साल का कार्यकाल 2 नवंबर और 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है।  

चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। वहीं महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और गोंदिया में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि उम्मीदवारों को अपने क्रिमिनल रिकॉर्ड की जानकारी देनी होगी।

Suggested News