बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, गंडक में तेजी से हो रहा कटाव, कभी भी टूट सकता है गंडक पर बना बांध

बिहार पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, गंडक में तेजी से हो रहा कटाव, कभी भी टूट सकता है गंडक पर बना बांध

BAGHA बिहार में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और नदियों के जलस्तर में हो रही बेतहासा वृद्धि से एकबार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जलस्तर में हो रही वृद्धि से कई जगहों पर तटबंधों में तेजी से कटाव हो रहा है।

पश्चिमी चम्पारण के बगहा  में पिपरा-पिपरासी तटबंध पर भी खतरा बढ़ गया है। यूपी के अमवा खास तटबंध पर तेज़ी से  गंडक नदी में कटाव हो रहा है।  गंडक नदी और बांध के बीच महज 3 फीट की दूरी ही रह गई है।  सीमावर्ती यूपी के कुशीनगर बाढ खंड की ओर से कटाव निरोधी कार्य  कराया जा रहा था.  जिसके बाद भी कटाव थम नहीं रहा है।  यूपी के तमाम अधिकारी जल संसाधन विभाग के साथ मौके पर बांध को बचाने में जुटे हैं। 

बता दें यह बांध यूपी के कुशीनगर समेत बिहार के पश्चिम चंपारण जिले को सीधे जोड़ता है। बांध के कट जाने के बाद यूपी के साथ ही बगहा के ठकरहा प्रखंड सीधे तौर पर बाढ़ की चपेट में आ जाएगा।

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने भी बेतिया के पास यूपी के इलाके का बांध टूटने की आशंका व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार बांध से रिसाव शुरू हो गया है और कई जगहों पर पानी बांध के ऊपर से भी बहने लगा है। यूपी के अमावां खासमें ठकराहा ब्लॉक के पास बांध में हो रहे इस रिसाव को ठीक करने के लिएउत्तर प्रदेश सरकार सेबात की जा रही है और इंजीनियरिंग एवं मजदूरों को सामान के साथ भेजा जा रहा है। 

Suggested News