बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज सैनिक स्कूल का एक व्हाट्स ग्रुप हैक, डाला गया अश्लील वीडियो और कंटेट, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज सैनिक स्कूल का एक व्हाट्स ग्रुप हैक, डाला गया अश्लील वीडियो और कंटेट, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज... जिले में सैनिक स्कूल का व्हाट्स ग्रुप को हैक कर लिया गया है। छात्रों की पढ़ाई के लिए व्हाट्स ग्रुप बनाया गया था, जिसे हैक कर लिया गया है। हैक करने के बाद ग्रुप में दूसरे देशों के नंबर जोड़े गए हैं। जानकारी यहां तक मिल रही है कि इस ग्रुप में अश्लील कंटेट डाले गए हैं। हालाकि इस मामले में संज्ञान लेते हुए स्कूल प्रबंधन ने हथुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

बताया जाता है कि गोपालगंज के हथुआ स्थित सैनिक स्कूल के एक व्हाट्सएप ग्रुप को हैक कर लिया गया है। ग्रुप को हैक करने के बाद छात्रों को पढ़ने वाले इस व्हाट्सएप ग्रुप में कई अश्लील वीडियो और फोटो डाले गए हैं। घटना के बाद से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक हथुआ स्थित सैनिक स्कूल द्वारा कोरोना वायरस से बचाव को लेकर किए गए लॉकडाउन के दौरान छात्रों के पढ़ाई के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण किया गया था। सातवीं क्लास के बच्चों को पढ़ने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप में किसी के द्वारा एडमिन बनकर कई नंबर को ऐड किया गया। यह जोड़े गए सभी नंबर पाकिस्तान के बताए जाते हैं और इन नंबरों से सैनिक स्कूल के इस व्हाट्सएप ग्रुप में कई आपत्तिजनक कंटेंट डाले गए है, जो गंभीर सवाल खड़े करते हैं।


बहरहाल हथुआ पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस मामले में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार खुद जांच कर रहे है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन की लापरवाही सामने आ रही है।

Suggested News