बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

जमीनी विवाद को लेकर पोते ने की दादा की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

जमीनी विवाद को लेकर पोते ने की दादा की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

PATNA: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कहीं  हत्या तो कहीं लूट, कहीं डकैती की खबरें आए दिन सामने आ रही है। ताजा मामला पटनासिटी का है। जहां जमीनी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। 

दरअसल, पूरा मामला पटनासिटी कि फतुहा का है। जहां एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मामला फतुहा  थाना क्षेत्र के अरियाग टोला कोल्हर की है। जहां 71 वर्षीय सर्वि यादव को उसके पोते के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सर्वि यादव को सिर में दो गोली मारी गयी है। हालांकि घटना को अंजाम देकर पोता फरार हो गया है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके वारदात पर पहुंच मामले की जांच में लग गई है। बताया जा रहा है कि घर में आपस में ही बंटवारे को लेकर  घटना को अंजाम दिया गया है। फ़िलहाल फतुहा डीएसपी निखिल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

फतुहा डीएसपी निखिल सिंह घटना की जानकारी देते हुए कहा कि, फतुहा थानांतर्गत अरियाग टोला कोल्हर में एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक अनुसंधान में यह प्रकाश मे आया है, कि मृतक के पौत्र द्वारा घटना कारित की गई है।

पटना से रजनीश की रिपोर्ट

Editor's Picks