बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हार्डकोर नक्सली जितेन्द्र भूईयां गिरफ्तार, थानेदार समेत 8 जवानों की हत्या का है आरोपी

हार्डकोर नक्सली जितेन्द्र भूईयां गिरफ्तार, थानेदार समेत 8 जवानों की हत्या का है आरोपी

AURANGABAD : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लैंडमाइंस ब्लास्ट कर टंडवा थानाध्यक्ष समेत आठ जवानों के हत्या के आरोपी हार्डकोर नक्सली जितेन्द्र भूईयां उर्फ गोरा जी को धर दबोचा है।

HARDCORE-NAXALITE-JITENDRA-BHUIYAN-ARRESTED-INCLUDING4.jpg

गिरफ्तार नक्सली मदनपुर थाना के चेरैया गांव का रहने वाला है। उसने 2013 में टंडवा थाने की जीप को उड़ा दिया था। उसपर एक सैप जवान की हत्या का भी आरोप है। अन्य थानों में भी कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली कि जितेंद्र उर्फ गोराजी लीलजी गांव आया हुआ है। 

HARDCORE-NAXALITE-JITENDRA-BHUIYAN-ARRESTED-INCLUDING5.jpg

इस सूचना के बाद मदनपुर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार व ढिबरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने लीलजी गांव की घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी के बाद जितेंद्र भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन सीआरपीएफ जवानों ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तार जितेन्द्र को मदनपुर थाना लाया गया। वहीं थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने गोराजी की गिरफ्तारी की पुष्टि की  है।

Suggested News