बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'आ गए मैदान में, जनता खड़ी है साथ'... राजनीतिक पिच के साथ साथ क्रिकेट की पिच पर भी छक्के चौके लगा रहे तेजस्वी, कर दिया बड़ा दावा

'आ गए मैदान में, जनता खड़ी है साथ'...  राजनीतिक पिच के साथ साथ क्रिकेट की पिच पर भी छक्के चौके लगा रहे तेजस्वी, कर दिया बड़ा दावा

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। साथ ही बीते दिन दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार भी खत्म हो गया है। कल यानी 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण के मतदान के पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव मैदान में बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी क्रिकेट पिच पर जमकर छक्के-चौके लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो शेयर करने के साथ ही तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है। तेजस्वी यादव ने अपनी जीत का दावा एक बार फिर अनोखे अंदाज में किया है। 

तेजस्वी यादव क्रिकेट खेलते हुए वीडियो शेयर कर लिखा है कि, वह मैदान में आ रहे है। और उनका साथ देने के लिए पूरी जनता मैदान में खड़ी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि, उन्हें खुद पर भरोसा  है कि वह गरीबी और बेरोजगारी को मात देंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि, वह जनता के हक के लिए अड़ेंगे, लड़ेंगे औऱ भिड़ेंगे भी। 

उन्होंने आगे कहा कि, उनके सामने हजार दुश्मन होंगे लेकिन फिर भी वह जीत हासिल करेंगे। दरअसल, तेजस्वी ने लिखा है कि, "आ गए मैदान में, जनता खड़ी है साथ, है भरोसा खुद पर, गरीबी बेरोजगारी को देंगे मात"... "जनता के हक के लिए अड़ेगें, लड़ेंगे, भिड़ेंगे, सामने हो दुश्मन हजार, हम जीत हासिल करेंगे"।

गौरतलब हो कि, लोकसभा चुनाव को लेकर बयानबाजियों का दौर जारी है। तेजस्वी यादव इन दिनों चुनावी मैदान के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। तेजस्वी लगातार ट्विट कर पीएम मोदी से सवाल कर रहे हैं। आज भी तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से 5 सवाल पूछे हैं। उन्होंने ट्विट कर कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहता हूँ कि आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते है? आप दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों का आरक्षण एवं नौकरी क्यों छिनना चाहते है? आप गरीब को और अधिक गरीब तथा अमीर को और अधिक अमीर क्यों बनाना चाहते है? बिहार ने आपको 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 सांसद दिए लेकिन आपने 𝟏𝟎 वर्षों में बिहार को क्या दिया? आप बिहार आकर काम की बात क्यों नहीं करते? 

Suggested News