बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत

MUNGER : जिले से एक बड़ी ही दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचना सुमित कुमार के रुप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि वह बीएड का छात्र था, और बाइक से भागलपुर परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल डाला। वहीं ट्रैक्टर चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मुंगेर से पी.के सिंह की रिपोर्ट

Suggested News