बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 'गरीब संकल्प सभा' का किया आयोजन, पूर्व सीएम मांझी बोले-हम गरीबों को जगाने आये हैं

गया में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 'गरीब संकल्प सभा' का किया आयोजन, पूर्व सीएम मांझी बोले-हम गरीबों को जगाने आये हैं

GAYA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(सेक्यूलर) के द्वारा वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में गरीब संकल्प सभा आयोजित की गई। यह सभा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह वजीरगंज प्रभारी रोमित कुमार के नेतृत्व में की गई थी। जिसमें पार्टी के संरक्षक सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन शामिल हुए। 

इस मौके पर टिकारी विधायक अनिल कुमार सिंह, सिकंदरा विधायक प्रफुल मांझी, बाराचट्टी विधायिका ज्योति मांझी, राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी, जिला अध्यक्ष नारायण मांझी सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि गरीब संकल्प सभा के माध्यम से गरीबों को जगाया जा रहा है। साथ ही संकल्प दिया जा रहा है कि आगे क्या करना है। 

उन्होंने कहा की गरीबों को लोग हमेशा ठगते आए हैं। राजनीति में हमारी भागीदारी नहीं हुई है। इसीलिए गरीब लोग ठगते आ रहे हैं। हम लोग यह कोशिश कर रहे हैं कि आने वाले 2024 लोकसभा एवं 2025 विधानसभा में हमारी भी भागीदारी पूरी हो। इसी दृष्टिकोण से जहां हमारी आबादी ज्यादा है। वहां हम लोग गरीब संकल्प सभा के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं। 

वहीं उन्होंने कांग्रेस के द्वारा सीएम पद के ऑफर पर कहा कि अभी हम इस पर कुछ नहीं कहेंगे। हसुआ के बियाह में खुरपा की गीत नहीं होगी। हम लोग गरीब को जगाने आए हैं। वहीं उन्होंने कर्पूरी ठाकुर एवं लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने के बाद राजद के द्वारा विरोध करने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम कर्पूरी ठाकुर एवं लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर हम उनको बधाई देते है। साथ ही भारत सरकार को धन्यवाद देते है कि उन्होंने अच्छे लोगों को भारत रत्न की उपाधि दी है। भारत रत्न मिलने से उन लोगों का नाम उतना नहीं हुआ। लेकिन लोग आज भारत रत्न के बारे में जानने लगे हैं कि भारत रत्न किसको मिलता है। इसलिए हम एक बार फिर से भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं। विरोध करने वालों की अपनी मनसा होती है। वे लोग अक्सर अच्छे चीजों का विरोध करते हैं।

गया से मनोज की रिपोर्ट    

Suggested News