बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में पूर्व मुखिया सहित दो लोगों को मारी गोली, वर्तमान मुखिया पति पर लगा आरोप

वैशाली में पूर्व मुखिया सहित दो लोगों को मारी गोली, वर्तमान मुखिया पति पर लगा आरोप

HAJIPUR : खबर हाजीपुर से है, जहां पूर्व मुखिया को गोली मार दी गई है। इस  दौरान उनके साथ मौजूद  एक अन्य को भी गोली मारी गई है। घटना महनार थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी से इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए  रेफर किया गया है। 

मामला महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर उत्तरी पंचायत से जुड़ा है। यहां के पूर्व मुखिया रंजीत सिंह उर्फ लूलन सिंह और उनके साथ मौजूद प्रमोद सिंह को गोली मारी गई है। मामले में घायल प्रमोद सिंह ने बताया गोली चलाने में यहां के वर्तमान मुखिया पति का हाथ है।

रोड निर्माण को लेकर चल रहा था विवाद

इस घटना को लेकर अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार वर्तमान मुखिया पति और पूर्व मुखिया के बीच सड़क निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें इससे पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। आज मुखिया पति ने उन्हें उसी विवाद में गोली मार दी है। पंचायत के दो नेताओं के बीच हुए गोलीबारी की घटना के बाद यहां तनाव की स्थिति है। 




Suggested News