बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉकडाउन के बाद प्रदेश में बढ़ सकता है अपराध, खुफिया ने किया अलर्ट

लॉकडाउन के बाद प्रदेश में बढ़ सकता है अपराध, खुफिया ने किया अलर्ट

News4nation desk : खुफिया ने प्रदेश की  सरकार को अलर्ट किया है। झारखंड की  खुफिया ने पुलिस मुख्यालय अलर्ट करते हुए कहा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद प्रदेश में सक्रिय कुख्यात गैंग बड़े पैमाने पर लॉकडाउन खुलने के बाद आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।

सीआईडी ने ऐसे 44 गैंग की सूची मुख्यालय को सौंपी है। जिसमें सबसे ज्यादा रांची व जमशेदपुर में 8-8 गैंग सक्रिय हैं। 

इधर खुफिया द्वारा अलर्ट किये जाने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। मुख्यालय की ओर से सभी एसपी को गैंग के वाटेंड को पकड़ने का आदेश दिया गया है। 

इनमें गिरोह की संपत्ति का ब्योरा जुटाने के साथ गिरोह को सहयोग करने वाले नेता, ठेकेदार व पुलिसकर्मियों की पहचान कर कार्रवाई करने को भी कहा गया है। 

Suggested News