बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू नॉर्थ-ईस्ट कार्यकारिणी परिषद का पुनर्गठन, संयोजक समेत 13 सदस्य बनाये गये, देखिये पूरी लिस्ट

जदयू नॉर्थ-ईस्ट कार्यकारिणी परिषद का पुनर्गठन, संयोजक समेत 13 सदस्य बनाये गये, देखिये पूरी लिस्ट

पटना. अगामी चुनाव को देखते हुए जदयू अपनी पार्टी का विस्तार कर रही है. इस बीच जदयू  के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने देश के नॉर्थ-ईस्ट राज्य में पार्टी के विस्तार के लिए नॉर्थ-ईस्ट कार्यकारिणी परिषद का पुनर्गठन किया है. इस कार्यकारिणी परीषद में 13 सदस्य होंगे, जिसमें जदयू के वरिष्ठ नेता एनएस लोथ संयोजक बनाये गये हैं और 12 सदस्य हैं. यह कार्यकारिणी परिषद 15 सितंबर से प्रभावी होगा.

जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी, राष्ट्रीय सचिव संजय झा, नॉर्थ-ईस्ट प्रभारी अफाक अहमद खान, रामप्रीत मंडल, अनिल हेगड़े, अरुणाचल प्रदेश के अध्यक्ष, नागलैंड के अध्यक्ष, मणिपुर के अध्यक्ष, त्रिपूरा के अध्यक्ष, मेघायल के अध्यक्ष, मिजोरम के अध्यक्ष और सिक्किम के अध्यक्ष  इस कार्यकारिणी परिषद में सदस्य बनाये गये  हैं.

नीचे देखिये पूरी सूची


9 सितंबर को जदयू की होगी समीक्षा बैठक

9 सितंबर को जदयू  की समिक्षा बैठक होगी. इसमें पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे. इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दी है. उन्होंने बताया कि इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी शामिल होंगे और इस बैठक के जरिए पार्टी के पदाधिकारियों को जो पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है, उस पर चर्चा की जाएगी.

Suggested News