बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : दिल्ली में आगलगी की घटना में 10 लोगो की मौत, कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका

BIG BREAKING  : दिल्ली में आगलगी की घटना में 10 लोगो की मौत, कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका

NEWS4NATION DESK : अभी-अभी राष्ट्रीय राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां झांसी रोड पर अनाज मंडी के तीन कारखानों में लगी आग में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब भी अंदर दर्जनों लोगों फंसे हुए है, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।  

राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी में भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और बिना किसी देरी के आग को काबू में करने की कोशिश शुरू की।  हालांकि इस घटना में करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 

जानकारी के मुताबिक अनाज मंडी में एक इमारत में आग लगी। आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां पहुंची।  हालांकि देखते ही देखते आग बढ़ती ही चली गई। घटना के बाद घायल लोगों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। 

 वहीं अस्पताल की ओर से 10 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है।  इस आग में अभी तक कई लोगों को बचाया जा चुका है।  साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल है। 

Suggested News