बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में आकाशीय बिजली का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से आंगनबाङी सेविका पति की मौत

नवादा में आकाशीय बिजली का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से आंगनबाङी सेविका पति की मौत

Nawada : जिले में एकबार फिर से आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है। वज्रपात से जहां एक व्यक्ति और एक मवेशी की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पहली घटना जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के मोहनार गांव से सामने आई है। जहां वज्रपात की चपेट में आने से आंगनबाङी सेविका पति की मौत हो गई। 

बताया जाता है कि 35 वर्षीय ज्वाला राम खेत में धान की रोपणी का कार्य कर रहे थे। अचानक शुरु हुई तेज बारिश होने के बाद वे खेत से घर वापस लौट रहे थे। अभी वे अपने गांव के नजदीक ही थे कि वज्रपात हुई और उसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


वहीं दूसरी घटना जिले के मेसकौर प्रखंड के रेपुरा पूरा गांव में हुई। जहां उपेंद्र सिंह नामक व्यक्ति वज्रपात की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गये। उपेन्द्र सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जबकि तीसरी घटना जिले नरहट थाना क्षेत्र के तिलैया स्टेशन से छोटी पाली से सामने आई है। जहां वज्रपात की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई है। वही कई लोग बाल बाल बचे। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News