बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांधी जयंती पर रालोसपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, पटना में कुशवाहा ने लगाई झाड़ू

गांधी जयंती पर रालोसपा ने चलाया स्वच्छता अभियान,  पटना में कुशवाहा ने लगाई झाड़ू

PATNA : केन्द्रीय मंत्री और रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने गांधी जयंती के अवसर पर पटना के कमला नेहरु नगर में स्वच्छता अभियान चलाया। कुशवाहा ने खुद झाड़ू लेकर सड़क और नाली की सफाई की। कुशवाहा ने कहा कि वे दूसरी बार इस मुहल्ले की सफाई करने आए हैं। गंदे मुहल्ले की सफाई ज्यादा जरुरी है।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की। कुशवाहा ने कहा कि पीएम मोदी का स्वच्छता अभियान काफी अच्छा है। समाज के सभी लोगों को इसमे भाग लेना चाहिए। महात्मा गांधी स्वच्छता पर काफी जोर देते थे। पीएम मोदी आज उन्हीं के सपने को साकार कर रहे हैं। कुशवाहा ने आम लोगो से भी अपील की वे अपने आस-परोस की सफाई जरुर करें।

पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट

Suggested News