बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांच फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 6 की मौत, 20 घायल, हताहतों में उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार के श्रमिक

कांच फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 6 की मौत, 20 घायल, हताहतों में उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार के श्रमिक

DESK. एक दिल दहलाने वाले हादसे में कांच बनाने वाली एक फैक्ट्री में हुए घातक विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. यह हादसा आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी जिले के शादनगर में शुक्रवार शाम को हुई. सभी मृतक उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार के प्रवासी श्रमिक बताए जा रहे हैं। 

यह घटना उस समय हुई जब श्रमिक शादनगर के फारूक नगर के बुरुगुल्ला औद्योगिक क्षेत्र में साउथ ग्लास प्राइवेट लिमिटेड में एक गैस चैंबर में कांच की मजबूती की नियमित जांच कर रहे थे। ऐसा संदेह है कि कंप्रेसर भट्टी में गैस के दबाव के कारण विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप भीषण आग लग गई। 

मृतकों की पहचान रोशन, 36, रामप्रकाश, 45, चित्तरंजन, 25 और राव कांत, 25 के रूप में हुई है। दो और श्रमिकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।


Suggested News