बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फिर सामने आया मुजफ्फरपुर पुलिस का अमानवीय चेहरा, महिला की लाठी डंडे से की जमकर पिटाई

फिर सामने आया मुजफ्फरपुर पुलिस का अमानवीय चेहरा, महिला की लाठी डंडे से की जमकर पिटाई

MUZAFFARPUR : जिले में एक बार फिर से मुजफ्फरपुर पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस ने एक महिला की लाठी से ताबड़तोड़ पिटाई की है।घटना मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र का है। जहां गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सुबह 3:00 बजे के करीब गायघाट थाना के दो दारोगा प्रमोद कुमार और अनूप लाल पासवान पुलिस बल के साथ एक विधवा महिला सरिता सिंह के आवास पर किसी मामले में छापेमारी को लेकर गए। 

मामले के संबंध में पूछने पर सरिता सिंह की ताबड़तोड़ पिटाई कर दी गयी। इतना ही नहीं पुलिसिया बर्बरता का आलम यह है की सरिता सिंह की पिटाई के साथ-साथ उनकी वयोवृद्ध सास एवं उनके पुत्र अक्षय कुमार जो कि नीट की परीक्षा देने वाला है। उसको भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष से संपर्क साधने का प्रयास किया गया। लेकिन संपर्क स्थापित नहीं हो पाया। इसके साथ ही जब पुलिस का मन इतने से भी नहीं भरा तो आज इलाजरत पीड़ित को अस्पताल से गिरफ्तार कर थाने पर ले जाया गया। 

मुजफ्फरपुर जिले में पुलिसिया बर्बरता का यह मामला पहला नहीं है। कभी पैसे लेकर कार्य करने के लिए पुलिस बदनाम होती है तो कभी एक महिला पर हाथ उठाकर। महिला द्वारा थाना प्रभारी पर डेढ़ लाख रुपए मांगे जाने के आरोप लगाया गया है। पैसे नहीं देने पर इस तरह की घटना को पुलिस के द्वारा अंजाम दिया गया है।

मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 

Suggested News