बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NATIONAL NEWS: नया सिरदर्द: 29 देशों में पाया गया कोरोना का नया वेरिएंट लैम्ब्डा, विश्व स्वास्थ्य संगठन को चिंता- कहीं पूरी दुनिया में ना फैले ये वेरिएंट

NATIONAL NEWS: नया सिरदर्द:  29 देशों में पाया गया कोरोना का नया वेरिएंट लैम्ब्डा, विश्व स्वास्थ्य संगठन को चिंता- कहीं पूरी दुनिया में ना फैले ये वेरिएंट

DESK: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि पूरी दुनिया में तबाही मचा रहे कोरोना का एक नया वेरिएंट सामने आया है। लैम्ब्डा नाम का यह वेरिएंट दुनिया के 29 देशों में पाया गया है। माना जा रहा है कि यह वेरिएंट पहली बार दक्षिण अमेरिका में पाया गया था। डब्ल्यूएचओ ने वीकली अपडेट में यह बताया गया कि पहली बार पेरू में पाया गया, लैम्ब्डा वेरिएंट दक्षिण अमेरिका में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार था। 

अधिकारियों के अनुसार पेरू में लैम्ब्डा वेरिएंट का ज्यादा असर पाया गया। पेरू में अप्रैल 2021 से लेकर अब तक 81 प्रतिशत कोरोना मामले इसी वेरिएंट से जुड़े हुए हैं। वहीं चिली में पिछले दो माह में जमा किये गये सिक्विेंस में से 32 प्रतिशत मामलों यह वेरिएंट पाया गया है। इसी प्रकार इक्वाडोर व अर्जेंटीना जैसे अन्य देशों में भी इस वेरिएंट के कई मामले दर्ज किए गए हैं।

म्यूटेट होता है लैम्ब्डा वेरिएंट

डब्ल्यूएचओ के अनुसार लैम्ब्डा वेरिएंट म्यूटेट होता है जो संक्रमण क्षमता को बढ़ा सकता है साथ ही संक्रमण के इस स्वरूप के सामने एंटीबॉडी भी असर नहीं करेगा। लैम्ब्डा वेरिएंट को बेहतर ढंग से समझने के लिए और अधिक स्टडी की जरूरत है। ज्ञात हो कि वायरस के किसी भी स्वरूप को चिंताजनक तब बताया जाता है जब वैज्ञानिक मानते हैं कि वह अधिक संक्रामक है तथा गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। चिंताजनक वेरिएंट की पहचान करने वाली जांच, उपचार और टीके भी इसके खिलाफ कम प्रभावी हो सकते है। विश्व स्वास्थ्य संगठन को इस बात का डर है कि संक्रमण का यह स्वरूप कहीं दुनिया भर में ना फैल जाए। हाल ही में डेल्टा वेरिएंट ने भी दुनिया की चिंता बढ़ा दी। ब्रिटेन ने दावा किया है कि उसके देश में 11 दिन में मामले दोगुने हो गए और इसका जिम्मेदार डेल्टा वेरिएंट को माना जा रहा है।

Suggested News