बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शहर में महिलाओं के लिये मुफ्त में बांटा जा रहा है निर्भया पान,आज ही हुई है निर्भया के दरिन्दों को फांसी

शहर में महिलाओं के लिये मुफ्त में बांटा जा रहा है निर्भया पान,आज ही हुई है निर्भया के दरिन्दों को फांसी

News4nation desk :  लगभग 7 साल बाद निर्भया के दरिंदों को फांसी पर लटका दिया गया। चारों आरोपियों को फांसी पर लटकाए जाने के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है। यहां तक कि   आरोपियों के फांसी चढ़ाए जाने के तुरंत बाद तिहाड़ के बाहर भी नारेबाजी की गई। 

लेकिन अब जो खबर आ रही है उसमें खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश के शहर यानी प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में निर्भया के नाम पर निर्भया पान महिलाओं को मुफ्त दिया जा रहा है।

फ्री फ़ॉर लेडीज- निर्भया पान लिख कर टांग दिया गया है दुकान पर

निर्भया गैंगरेप के चारों आरोपियों को फांसी मिल जाने के बाद बनारस के एक दुकान पर निर्भया कांड फ्री फॉर लेडीज का बोर्ड ही लगा दिया गया। 

इस दुकान पर महिलाओं और लड़कियों के लिए फ्री में निर्भया पान दिया जा रहा है। इसकी खबर जैसे ही बनारस शहर में फैली तो भारी मात्रा में लड़कियां और महिलाएं पान खाने वहां पहुंच गई।


Suggested News